Parmeshwar pita parmeshwar

हिन्दी

परमेश्वर पिता परमेश्वर तू ही है दाता हमारे जीवन का जीवन से भी है उत्तम तेरी करूँणा सदा हम पर 1. बंजर ज़मी से तू उगाता है फसल सूखी नदी से तू बहाता प्रेम जल -2 ये आसमां और ये ज़मीं गाते हैं तेरी महिमा । 2. हमको बनाया तूने अपने रूप में देकर जीवन भेजा तूने संसार में -2 ये ज़िन्दगी मेरी सदा करती है तेरी महिमा ।