हिन्दी
प्रभु का आनंद है मेरी ताकत
संसार मे येशु है मेरी ताकत
वो मेरा आनंद हर एक दिन में,
वो मेरा सहारा है (२)
१. जब मैंने सोचा की असंभव है
तब प्रभु येशु ने मुझ से कहा
असंभव को संभव कर ने वाला येशु
मै तेरे साथ हूँ - २
२. जब मैंने सोचा मे अकेला हूँ
तब प्रभु येशु ने मुझ से कहा
संसार के अंत तक साथ रहने वाला
मै तेरे साथ हूँ - २
३. जब मैंने सोचा की मै निर्बल हूँ
तब प्रभु येशु ने मुझ से कहा
शांति देने वाला सामर्थ देने वाला
मै तेरे साथ हूँ - २