Prabhu ka kar dhanyavad ei mere

हिन्दी

प्रभु का कर धन्यवाद ऐ मेरे मन प्रभु का कर धन्यवाद 1 प्रभु के पावन नाम का कर धन्यवाद उसके उपकारों के लिये कर धन्यवाद 2 तेरे पापों को प्रभु ने क्षमा की रोग तेरे दूर किए और दी चंगाई 3 भलाइयों से तृप्त वो करता तेरी जवानी में शक्ति वो देता 4 अपने सन्तानों पर करता है वो दया भक्तों को अपने प्रेम वो करता 5 घास के समान है हमारा ये जीवन मैदान के फूल समान मुरझा जाते 6 प्रभु के वचन का पालन जो करते अपने दासों की रक्षा वो करता 7अनंत राजा प्रभु है जिसकी सारी सृष्टि नित दिन स्तुतिं करती