Prabhu mai khud ko tere karib laun

हिन्दी

प्रभु मैं ख़ुद को तेरे क़रीब लाऊँ और तेरे नाम को धन्य कहूँ। तू ही योग्य है आदर के योग्य है महिमा मिले तुझे और आराधना भी तूने ही तो प्रभु, मुझे मेरे पापों से क्रूस की मौत के द्वारा, बचा लिया। तूने मेरे जीवन में, एक नयी आशा देकर अपने स्वर्ग राज्य का, वारिस बना लिया। मेरे धन्यवाद की भेंट, तेरे सन्मुख प्रभु पूरे तन मन से मैं, तुझको चढ़ाता हूँ मेरा सब कुछ प्रभु, मैं तुझे देता हूँ अपने इस जीवन को भी, तुझको मैं सौंपता हूँ।