Prabhu mera charvaha, prabhu mera

हिन्दी

प्रभु मेरा चरवाहा, प्रभु मेरा रखवाला, कोई घटी मुझे नहीं है। 1 सुखदायी झरने के पास, ले जाता है बुझाने मेरी प्यास। धर्म के मार्ग में वो, ले जाता हे मुझे अपने साथ। 2. शत्रुओं के सामने आदर करता है मेरा, अभिषेक के तेल से, अभिषेक करता है मेरा 3 घोर अन्धकार से भरी, घाटी से यदि मैं चलूँ । कोई हानि से न डरूँगा, प्रभु मेरी करता है रक्षा। 4 करूंणा,भलाई, जीवन फर, निश्चय मेरे साथ रहेगा। अपने प्रभु के भवन में , सर्वदा मैं वास करूंगा।