हिन्दी
प्रभु मुझे ना छोड़ेगा
चलाएगा हर पल मुझे (2)
अंत तक पंखो के तले
संभालेगा वो जग में (2)
संकटो मे, रोगो मे (2)
वो ही मेरा आसरा |
आंसुओ की तराई में
वेदना जब आये (2)|
ना छोड़ेगा हाथ मेरा (2)
आंसुओ को पोछेगा प्रभु |
आंधी और तूफ़ान जब आये
जीवन की नैया मे आये (2)
हर समय, साथ मेरे (2)
प्रभु मेरा ही सहारा |
स्वर्ग मे मेरा घर है तैयार
जल्दी मेरा प्रिय आएगा (2)
सेवा कर के, दिन टलेंगे (2)
घर पहुँचूँगा मैं आखिर में |