Prabhu tere naam ke liye

हिन्दी

प्रभु तेरे नाम लिए, तन मन मेरा होगा बलिदान और तेरी महिमा के लिए, जीवन के हैं चुने हुए दान । 1. तू ही मेरे लिए जीवन रोटी है, तेरा ही वचन मेरे लिए मोती है; तेरे जीवन जल से हुआ हूँ भरपूर, तूने जो बहाया क्रूस पर देके प्राण । 2. मेरे जीवन पर तेरा है बड़ा उपकार, पापों से मुझे जो मिला है उद्धार, मेरा हृदय तेरा गीत गाता है, तुमने मेरे जीवन का बदला है विधान 3. मेरी तेरे क्रूस पर दृष्टि जाती है, वही हर दुःखों में जी बहलाती है, क्रूस की महिमा जीवन का उद्देश्य, वही मेरे लिए जीवन का निशान।