हिन्दी
जब गम की घटा छाए,
जब आँसुओ की बरसात हो
जब दुख की अग्नि जलाए तुम्हे,
जब जीवन में तूफान उठे
प्रार्थना करो, प्रार्थना करो, प्रार्थना करो..
है यीशु का ये वादा माँगो तो पाओगे,
अगर रातको रोना पड़े सुबह मगर हसोगे
हिम्मत ना हारो, विश्वास करो, प्रार्थना करो
पूरे मन से यकीन करो और दो धन्यवाद
सुनता है यीशु प्रार्थना वोही निभाता है साथ
मायूस ना हो, आहें ना भरो, प्रार्थना करो