हिन्दी
1 प्रार्थना का उत्तर देने वाले
तेरे हुजुर मैं आता हूँ
स्वर्गीय अनुग्रह का भंडार अब खोल
आशिष से हमको तू भर
सुन मेरी प्रार्थना, उत्तर दे
सुनकर याजना…सुन मेरी
2 पुत्र के नाम से मांगेगा जो,
उत्तर शीघ्र पाएगा वह
प्रतिज्ञा हमसे की है अनमोल,
रहेगी सदा जो अटल…
3 पाप और रागों से तू ही छुड़ा,
लहू से जो क्रूस पर तूने बहा,
हृदय अर्पण करते तुझ को,
पूरे विश्वास से तू भर;-
4 वचन से आत्मा की प्यासा बुझा
भर हमें आत्मा के वरदानों से
पवित्रात्मा की शक्ती उंडेल
करुणा हो तेरी अपार;-