हिन्दी
1. प्रार्थना को सुनने वाले प्रभु,प्रार्थना कि चाहत हम में तू भर,
प्रार्थना में सदा ठहरे रहे,
प्रार्थना का गौरव पाते रहे|
प्रार्थना ही जीवन, प्रार्थना ही जय,
जीने के लिए नियम यह है (2)
2. उत्साह के साथ और एकता के साथ,
प्रतिज्ञाओ को हम पायेंगे,
सच्चे विचारों पर अटल रहे,
प्रार्थना के लिए अनुग्रह दे |
3. सदैव ही प्रार्थना करने हेतू
सारी रुकावटें कर दे तू दूर,
दुर्बल शरीर पर जय पाने को
आत्मा उंड़ेलकर अग्निमय कर |