Prem masih ke prem barabar

हिन्दी

1. प्रेम मसीह के प्रेम बराबर, प्रेमी है कोई नही, प्रेम हुआ वह देहधारी, प्रेम से जान दी अपनी, प्रेम से मुक्ति देता, प्रेम का वह है राजा ! 2. प्रेमी मसीह के प्रेम के लिए दिल में जगह है नहीं, प्रेम से बैर जो हैं रखते, प्रेम से ऑंख चुराते, कब तक दूर रहोगे, सुन्दर समय यह खोगे ? 3. हो तुम कैसे भी पापी भाई, प्रेम वह करता तुम्हें, पापों का भार ले आओ, चरणों मे शीष नवाओ मुक्ति दाता है यीशू, सच है बचाता यीशू ! 4. आलस से क्यों सो तू रहा है ? मुक्ति है एैसी बडी, आज है दिन मुक्ति का, उसकी करले तू चिन्ता, दान है यह ईश्वर का, उसका कर ले तू अपना ! 5. संकट में वह साथ रहेगा, मित्र है सच्चा वही, दुःख में भी वही सम्भाले, जब कोई काम न आवे, यीशू ही तुझको सुहावे, और कोई याद न आवे ! 6. उसके प्रेम का हूँ मै पुजारी, भक्ति है सच्ची यही ! क्रूस का प्रेम लुभावे, जग अब मुझे न भावे, पीछे मैं उसके चलूँगा, बेडा पार लगाये !