Premee tere hee paanvon tale main

हिन्दी

प्रेमी तेरे ही पाँवों तले मैं, पाता हूँ तसल्ली धुन के साथ गाता रहूँगा, आनन्द के गीतों को शरणस्थान यीशु निधान, आराधना (2) 1 तेरे पराक्रम के कामों को देखकर, दिल में उठती है तरंग सारी तेरी भलाई सोच कर, धन्यवाद देता हूँ पराक्रमी और पे्रमी, आराधना(2) 2 कुर्बान हुआ तू, मेमने के रूप में़, उठा लिया पापों को, पवित्र लहू, मेरे ही कारण बहा दिया तूने़, पवित्र प्रभु, सृजनहार, आराधना(2) 3 कोई भी तकलीफ, जीवन में आए, कभी न छोड़ूँ तुझे लहू बहाकर गवाही बनकर, जीवन बिताऊँ सदा मुक्ति दाता, यीशु राजा, आराधना(2)