हिन्दी
पूरे परिवार को लेके चलेंगे
यीशु के पीछे-पीछे चलेंगे ... (2)
आशीष वो देगा साथ अपने लेगा
कितनी हो मुश्किल हम ना डरेंगे ... (2)
पूरे परिवार को लेके चलेंगे...
चाहे हो भूखे चाहे हो प्यासे
फिर भी ना टूटेंगे अपने इरादे ... (2)
हम ना रुकेंगे चलते रहेंगे
उसके वचन को पूरा करेंगे ... (2)
पूरे परिवार को लेके चलेंगे
रोकेगा शैतान हमको हमेशा
हारेगा हमसे होगा परेशान ... (2)
हम ना रुकेंगे चलते रहेंगे
उसके वचन को पूरा करेंगे ... (2)
पूरे परिवार को लेके चलेंगे
रस्ता कठिन हो मुश्किल हो राहें
मूड के ना देखेंगी अपनी निगाहे
हम ना रुकेंगे चलते रहेंगे
उसके वचन को पूरा करेंगे ... (2)
पूरे परिवार को लेके चलेंगे