हिन्दी
को:- प्यारा यीशु - प्यारा यीशु
प्यारा, प्यारा, प्यारा यीशु
1. स्वर्ग को छोड करके दुनियां मे आया
दुःख और तकलीफों को सब के उठाया
तिस पर भी दुनिया ने उसको न चाहा
कॉंटो का ताज रख कर थूका, मारा
2. कीलो से ठोका और किया मसलूब
अपनों ने किया यह उसने सलूक
फिर भी मौहब्बत का देखो यह हाल
मरते भी दम तक था सबका ख्याल
3. आज भी उस क्रूस से है एक चश्मा जारी
बचना गर चाहता है करले तैयारी
आकर नहा ले, और हो जा तू साफ
कल जो कुछ करना है कर ले तू आज