Rehoboth ka kuda

हिन्दी

रेहेबोथ का खुदा (३) हमारे साथ हम फले , फूलेंगे इस देश में - आशिशों के अधिकारी होंगे हम दाएँ, बाएँ फैलेंगे - प्रभु के अनुग्रह से जो उसने कहा है वो पूरा करेगा और हम भी पायेंगे रेहेबोथ (२) हम फले , फूलेंगे इस देश में - आशिशों के अधिकारी होंगे हम दाएँ, बाएँ फैलेंगे - प्रभु के अनुग्रह से १. अपने तम्बू के , स्थान को तू चौडा कर रस्सियों को लम्बी और, खूंटो को दृढ़ कर येहोवा हमारे लिए - विशालता लाया है आत्मा के सामर्थ से - हमे आगे ही बढना है क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ २. मत डर तेरी आशा , फिर नही टूटेंगी मत घबरा तू फिर से , लज्जित न होगी मेरी करुणा तुझसे - कभी न हटेगी मेरी वाचा तुझसे - कभी न टलेगी क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ ३.रोको मत हाथों को - प्रभु की सेवा से मज़बूत बन जाओ - खुदा की कलाम से तेरी वंश होंगे - आकाश के तारे समान कोई न रोक सकेगा - तेरी उन्नति क्योंकि रेहेबोथ का खुदा हमारे साथ