हिन्दी
सारे जग में तेरी प्रशंसा
यीशु ही जीवन, यीशु ही आशा… (2)
तू ही सहारा, तू ही भरोसा
संगीत तू ही, तू ही हैं भाषा
सारे जाग में…
1 गाऊँ मैं गीत तेरे,गाऊँ तेरी शान में
आवाज़ गूँजे मेरी, धरती और आसमान में … (2)
तेरे दम से हैं ये दुनिया
और कुछ भी जानू ना…
सारे जाग में…
2 चारों तरफ हैं मेरे, तेरी प्रशंसा का गाना
तू मुझ को लाया यहाँ, यही हैं मेरा ठिकाना … (2)
यीशु तेरे वचनो से, ही भर जाए जीवन मेरा … (2)
सारे जाग में…