हिन्दी
सारे जगत से प्यार किया
क्रूस पर अपना जीवन दिया
मेरा प्रभु, मेरा प्रभु,
मेरा प्रभु मुक्तिदाता
सारे जगत से...
दिल में अँधेरा रहा, तूने दी रोशनी
जिसने भी पाया तुझे उसको मिली ज़िन्दगी ... (2)
पापी से तूने प्यार किया
सारे जहाँ का उद्धार किया
मेरा प्रभु...
धन्य है परमेश्वर, तेरा वचन धन्य है
पाऊँ मैं आशीष तेरी, तेरी दया धन्य है ... (2)
तेरी सदा मैं वंदन करूँ
तेरा ही नाम मैं गता रहूँ
मेरा प्रभु,
ओ सोनेवालों उठो, यीशु करीब है
खुद से तुम क्यों दूर हो, वो मन के करीब है ... (2)
सबको शिफ़ायें देता वो है
आत्मा का भी दान देता वो है
मेरा प्रभु,