हिन्दी
आत्मा के राह पर ले चल प्रभू,
आत्मा के आनद से भर दे प्रभू,
यीशु के संग मैं चलता रहूं,
यीशु में हरदम बड़ता रहूं।
1 राहों में मुश्किल आती रहे,
यीशु हैं सही क्यों हम डरे?
जिसने यहा तक चलाया हमे,
आगे भी अगुवाई करेगा हमे।
2 गर कोई साथ रहे ना रहे,
यीशु हरदम साथ है मेरे,
वादा उसका टलता नही,
कहकर वो भूलता नहीं।
3 नीले आसमान में आएगा
ज़रूर, मैं उस से मिलूंगा ज़रूर,
रहूंगा अपने पिता के यहां,
हल्लिलूयाह गाऊंगा वहा