Senao ka yahova hamare sang sang

हिन्दी

सेनाओं का यहोवा, हमारे संग संग है याकूब का परमेश्वर, हमारा ऊँचा घड़ है (2) 1 जिसने आकाश बनाया जिसने पृथ्वी बनाई (२) जो सर्वशक्तिमान प्रभु है वो यहोवा हमारे संग संग है (२) 2 समुद्र को जिसने दोभागा जंगल में मार्ग निकाला (२) जो वायदे को करता है पूरा वो यहोवा हमारे संग संग है (२) 3 लाज़र को जिसने जिलाया ज़क्कई को जिसने बचाया (२) जिसके लिए सबकुछ हो सम्भव वो यहोवा हमारे संग संग है (२) 4 क्रुस को जिसने उठाया शैतान को जिसने हराया (2) वो यहोवा का बेटा यीशु है वो यहोवा हमारे संग संग है (२)