Shanti se bharpur Yeshu

हिन्दी

शांति से भरपूर येशु अपनी शांति दिए जाता है कौन है अशांत यहाँ प्रभु शांति उसे देता है येशु है शांति का राजा येशु है शांति का दाता येशु ही खुद शांति है २ शांति का राजकुमार 2 येशु ही खुद शांति है २ ऐ शांति ढूंढने वालो येशु के पास तुम चले आओ अपनी चिंता उसी पर डालो उसकी शांति को तुम अपना लो येशु है... नबियों ने कहा है येशु शांति तुझे राजकुमार अद्भुद पराक्रमी अनंत काल का पिता येशु है येशु है... न अवसर तुम्हे गवांना है यह समय बड़ा अनमोल है अंतिम समय अब तुम्हारा है प्रभु येशु अब तुम्हे बुलाता है येशु है...