Aatma prabhu ka premi aatma

हिन्दी

आत्मा प्रभु का प्रेमी आत्मा प्रभु का अभी तू आजा हमारे बीच में अपनी आशीष उंडेल (2) 1 दलदल के कीच में से, दया से निकाल हमें (2) पाप हटाकर साफ कर दे अपनी सामर्थ से (2) 2 प्रभु के सीने में मैं, सिर रखके आराम पाऊँ (2) प्यासा हूँ मैं तेरे प्रति प्यास दिला मुझे और (2) 3 आत्मा के वरदानों से, तृप्त कर तू मुझे (2) जाग उठू मैं जलने पाऊँ ज्योति चमका मुझमें (2) 4 जीवन दिया तू ने, जीवन दिलाया मैं भी (2) जीवन जल की नदियां मुझसे बहने पाये जग में (2)