हिन्दी
शुक्र करो रब का
वो जो मालिक है सबका
सब उसकी तारीफें गाओ
आओ उसकी हुज़ूरी में आओ
नामे मुक्कदस पाक यहोवा है
उसको जो चाहता है
शादमान होता है
दीदार उसका जब रूह को होता है
खुशियों से भरता है
कूवत वो देता है
है उसके काम निराले
है उसका प्यार अनोखा
मोजझे दिखाए उसने
लोगो को बचाया
तोड़के जंजीरे उसने छुड़ाया
धूप के मारो पे बादल क फैलाया
आग दी अंधेरों में
रोशनी को चमकाया
उसने चट्टान को चीरा
फूटा पानी का झरना
वो ही खुदावंद है
खुदा वो हमारा है
हाथों से अपने उसने
सब कुछ बनाया है
अपने इरादों को वो याद रखता है
और अपने वादों को पूरा वो करता है
उसने जो भी फ़रमाया
वो करके है दिखलाया