हिन्दी
1 सियोन के सफर में मेरे मन
व्याकुल न होना कभी
अब्राहाम का प्रभु इसहाक का प्रभु
याकूब का प्रभु मेरे साथ है सदा (२)
2 अब किसी बात की मुझे कोई चिन्ता डर नहीं
जीवन की रोटी देके, वो चलाता कुशल से मुझे
अब्राहाम का...
3 दुनिया की नजरों में मैं, भले मुर्ख ही जाना जाऊं
प्रभु की नजरों में मैं सर्वश्रेष्ठ ही गिना जाऊँ
अब्राहाम का...
4 किसी मनुष्य पर आश्रय नहीं, अब मेरा निश्चय यही
मेरा आसरा केवल यीशु ही, वो सनातन शरण मेरी
अब्राहाम का...