हिन्दी
स्तुति के योग्य है तू प्रभु यीशु
आराधना हो तेरी सदा सर्वदा ... (2)
तू ही महान है, सर्वशक्तिमान है
सर्वोच्च तू है, परमप्रधान है
महिमा हो तेरी, तेरी प्रशंसा ... (2)
सारे जहाँ का तू राजा है
स्तुति के योग्य है तू...
तू ही प्रभु सारे जहाँ का
कोई नहीं है तेरे जैसा
कौन तुलना करे तेरी महिमा
तू है यीशु सबसे निराला
स्तुति के योग्य है तू...