हिन्दी
स्तुति हो यीशु तेरी
हालेलूयाह स्तुति हो योशु तेरी (2)
स्तुति हो तेरी की तूने बचाया
और किया है हमको बरी (2)
1 जमा हुए है हम सब
हालेलूयाह गाते है मिलकर हब सब (2)
तू ही हमारा है त्राता और दाता
और तू ही हमारा है सब (2)
2 सारे फरिश्ते एक साथ
हालेलूयाह गाते है मिलकर हरदम (2)
स्तुति वे करते हे तेरी हमेशा
और करते नहीं है विश्राम (2)
3 जायेंगे जब हम आसमान
हालेलूयाह गायेंगे मिलकर हर दम (2)
बरबत बजाके आवाजे मिलाके
हम गायेंगे सुबह और शाम (2)