हिन्दी
1. सुनों खेत का मालिक है बुलाता
कौन आज मेरे खेत में जायेगा ?
कौन उन खोये हुओं का बचाता
उन्हे रास्ता कौन दिखायेगा ?
को:- बोल प्रभु, बोल मुझसे,
बोल मैं तुझे उत्तर र्देउॅंगा
मेरे प्रभु, भेज मुझे
तेरी तरफ से मैं जाउॅंगा
2. जिस वक्त सुलगे हूए कोयले से,
नबी को प्रभु ने शुध्द किया
जब आवाज यह आयी कौन चलेगा ?
बोला मुझे भेज मै हूं यहॉं !
3. लाखो लोग गुनाह में मरते जाते,
सुन उनकी फरीयाद और आहों को
चलो भाई उनको हम बचाएं
मुझे भेज यह मालिक से कहो
4. फसल काटना जल्द खत्म होगा,
सारे पूले जमा होंगे पार,
काष की खेत का मालिक हम से बोले
शाबास मेरे बेटे वफादार