हिन्दी
1. स्वर्ग से उंढेल प्रभु अग्नि सा जीवन,
मुझको तू दे प्रभू भरपूर जीवन,
आत्मा की आग अब लगा मेरे अन्दर,
मन में भर दे प्रभु परिशुध्द जीवन
2.अग्नि जला प्रभु प्रेम की मन में,
प्रेम करू तुझे पूरे लगन से
तन, मन, धन सब देता तुझें मैं
बिनती करू प्रभु दे स्वर्गीय जीवन
3. आत्मा की प्यास मेरे मन में लगा दे
स्तुति गाना मुझको सिखा दे
जीवन के जल से पीउॅं मै आके
मुझे में बहा प्रभु नदियो सा जीवन
4. यीशू के लोहु से कर तू पवित्र
पाप और मृत्यु से कर तू स्वतन्त्र
मेरे लिए पूरी कर, अब प्रतिज्ञा
मन में लोगो प्रभु अपना सिंहासन