Tan man aur dhan usey do apne yeshu

हिन्दी

तन मन और धन उसे दो; अपने यीशु को सब कुछ दो क्योंकि उसी के द्वारा उद्धार पाना है जीती आत्मा का दान उसे दो। 1 गर यीशु के बनना चाहो, कुछ करके दिखाना होगा खुद बचना काफी नहीं है औरों को बचाना होगा दिल में पहली जगह उसे दो 2 गर यीशु की सेवा करोगे, अपनी आशीष वह तुमको देगा, और पाप की सेवा करोगे, हार्गिज नहीं माफ करेगा, उसके लहू से दिल धो लो 3 यीशु नाम को अपना कहना, जैसे कांटो की राहों पर चलना, और सच्चे मसीही बनना, संग क्रूस पर उसके चड़ना, जिन्दा रहने की शक्ति ले लो