हिन्दी
आया मसीह दुनिया में तू,
पापीयों को बचाने को
लाये ईमान जो बेटे पर
करेगा पार इस दुनिया को
1 दुनिया गुनाह में डूब रही थी
सादिक गुमराह हो रहे थे
छोड़ा आसमान, बना इंसान,
मिली नज़ात इस दुनिया को
आया मसीह...
2 बेथलहम के मैदानों में
गडरिये रात सो रहे थे
सुना फरिश्तों की ज़ुबान,
पैदा हुआ है ख्रीस्त निधान
आया मसीह...
3 आलिमों ने, किताबों से
पढ़ी पैदाइश की तफ़सील
चल दिये वो भी ऊँटों पर
तारे हयात का पीछा कर
आया मसीह...
4 समुन्द्र की सब लहरों पर,
दुनियाँ की हर जुबान पर,
है उसका नाम, है उसका काम,
सारा जहाँ लाए ईमान
आया मसीह...