हिन्दी
तेरा दर्शन, पाने की है लगन
तेरा दर्शन, पाने को तरसे मन
मेरे लिए, मेरी सज़ा सहनेवाले
हे नाथ यीशु, प्रियतम मेरे
1 ना बुझेगी ये प्यास, तुझे देखे बिना
पूरी होगी ना आस, प्रभु मिलन बिना
दुखों से परे, प्रभु तेरे राज्य में
संतों संग राज का, आ रहा समय
2 है निशाने की ओर, मेरी ये दौड़
इस दुनिया के लाभ का, मुझे नहीं मोह
तेरी बाँहों में , रहूँ मैं सदा
तेरी आराधना, करूँ सर्वदा