हिन्दी
तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार
आज हमारे दिल में जनम ले
हे प्रभू येशू महान
1. घोर अंधेरा था , राहे उलझी थी
आसमा कुछ था , यह जमी कुछ थी
तुने आकर फिर सवारा , तेरा प्रेम अपार
2. क्या चढाये हम , भेट मे तुझको
सोना , मुर्र, लोबान ,नही कबुल तुझको ...2
वर दे ऐसा , तुझ पे कर दे
जिवन अपना निसार
3. याद तेरी आमद की , सारे जहां में हो
दुआ करो मिल कर , अमन जहां में हो
हम जहॉं जिस हाल में हो, तेरा करे प्रचार