Tera hum ei rabb sunta teri bat

हिन्दी

तेरा हूँ ऐ रब्ब, सुनता तेरी बात जो बताती तेरा प्यार मैं इमान के साथ आता तेरे पास तेरा ही हूँ तलबगार (२) रख तू मुझको , मुझको , मुझको ऐ मसीह जहाँ चश्मा क्रूस से हैं ख़ास रख तू मुझको , मुझको , मुझको ऐ मसीह अपने ज़ख्मी पहलू पास (२) 1 मुझको पाक कर अब कि मैं तेरा काम करूँ दिल से ठीक और खूब तेरी मर्ज़ी पाक मुझसे पूरी हो मेरी मर्ज़ी हो मग्लूब;- 2 कैसी राहत ख़ास दिल को मिलती है जब मैं जाता पाक हुज़ूर जब मैं दुआ में आता तेरे पास तब तू करता है मासरूर;- 3 तेरा मीठा प्यार और भि जानूंगा जब मैं जाऊँगा आसमान जब मैं देखूँगा तेरे चेहरे को तब खुश होगी मेरी जान;-