हिन्दी
तेरा लहू, तेरा लहू
तेरा लहू पाक करता है
तेरा लहू कुवत देता है
तेरे लहू की धार से,
मिटते गुनाह और खिलते है फूल ..2
तेरा लहू, तेरा लहू
धो करके साफ करता है
तेरा लहू कुवत देता है
तेरा लहू ...
तेरे लहू में जो छिपे,
किसी भी बला से कभी ना डरे ..2
तेरा लहू, तेरा लहू
तेरा लहू हिम्मत देता है
तेरा लहू कुवत देता है,
तेरा लहू...
तेरा लहू ढाल और किला
सबकी पनाह, मजबूत आसरा ..2
तेरा लहू , तेरा लहू
दिल मे सुकून भरता है,
तेरा लहू कुवत देता है
तेरा लहू...
तेरे लहू के झरनों से
जख्म क्या मिटते नासूर भी ..2
तेरा लहू, तेरा लहू
मरहम का काम करता है
तेरा लहू कुवत देता है
तेरा लहू...