Tere Aasan Ke Paas Aaoon, Krupa Milate

हिन्दी

तेरे आसन के पास आऊं, कृपा मिलती है तेरे चरणों के पास बैठूं, शांति मिलती है तेरे मंदिर में मै आऊँ, तू मिलता है तू ही है यहोवा शालोम, प्रभु मेरी शांति जो मेरे मन में आई, मसीहा को जान कर तू ही है यहोवा शालोम, प्रभु मेरे करीब है वादा किया है मुझसे, तेरे साथ रहूँ सदा तेरे ह्रदय को छुऊँ, प्यार मिलता है तेरे हाथो को मै थामूं, सहारा मिलता है तेरी आँखों में मै देखूं, तृप्त होता हूँ मै तू ही है यहोवा रोही, प्रभु मेरा चरवाहा हरी चारियों में चराता, सुखदाई जल पिलाता तू ही है यहोवा यीरे, प्रभु जो मुझे देता ज़रूरतों को पूरा करता, महिमा के धन से