हिन्दी
तेरे वाणी के सामर्थ से
थम जाते हैं तूफान
सागर भी होते हैं शांत
झुक जाता है आसमां
नहीं कोई तेरे समान
है इजरायल के पवित्र महान
तूने ही अपने बड़े ज्ञान से
धरती की नीव बनाई
पर्वत भी तेरे वचन से हुए
हरियाली तूने सजाई
तेरा है सारा जहान है
है इजरायल के पवित्र महान
दुनिया में तुझसा नहीं कोई
यीशु तू सबसे जुदा
तू ही मसीहा सारी सृष्टि का
तू ही तो सच्चा खुदा
सूली पर हुआ कुर्बान
है इजरायल के पवित्र महान