Tere bhavan me aanand ki - ye jeevan tera prabhu

हिन्दी

ये जीवन है तेरा प्रभु जी तू ही राज करे, हो तेरी मर्ज़ी संग तेरे हम गाते जाएँ आए मुसीबत, मुस्कुराएँ तेरे भवन में आनंद की भरपूरी है येशु तू संग तो जीवन में संतुष्टि है तेरे भवन में आनंद की भरपूरी है येशु तू संग तो जीवन में संतुष्टि है क्रूस पर सब हुई समाप्ति हारा शैताँ, मिली पापों से मुक्ति तेरी मौत से मिली है आज़ादी रोक सके ना हमें अब कोई शक्ति तेरी मौत से मिली है आज़ादी रोक सके ना हमें अब कोई शक्ति भरपूरी, भरपूरी, आनंद की भरपूरी संतुष्टि, संतुष्टि, ईशु में संतुष्टि मेरा प्याला उमड़ उमड़ के भरे मेरा जीवन येशु तू ख़ुशी से भरे