हिन्दी
तेरे फजल से मसीहा मिल गई है नजात
बदल दिया जीवन मेरा, और दिया रूह-ए-पाक
कोः फजल तेरा हम पर यीशू
रहम तेरा हम पर - ओ - ओ! ...
1. देख कर हालत हमारी, तू न रह सका
आ गया हम को बचोन, किया है बेहद प्यार
थके मान्दे बोझ से दबो को कर दिया आजाद
फजल तेरा ..............!
2. प्यार के वायदे निभाए बाप आसमानी
जिन्दगी अबदी हमें दी दे कर कुरबानी
फानियों को गैरफानी, बक्ष दी मीरास
फजल तेरा ...............!
3. बाप बेटे पाक रूह की हो सदा तारीफ
आसमानी बादशाही मैं किया शरीक
हालेलूयाह --2 गाएंगे सदा
फजल तेरा .........!