हिन्दी
तेरे गम सब खुशी में बदलेगा,
तेरी फिकरें आँसू दुख सब हर लेगा,
रोना न बेटे, रोना न बेटी
1 बीती बातों को बिसरा दे, उन पर क्या रोना,
प्रभु करेगा काम नया अब तू देखेगा,
व्याकुल न होना(4), मेरा यीशु थाम लेगा;-
2 पावन âदय चाह रहा, खेदित मन को थाम रहा,
घाव मेरे सब बाँध रहा, आँसू पोंछ रहा (तेरे)
व्याकुल न होना(4), मेरा यीशु थाम लेगा;-
3 सहने के बाहर कष्टों में, कभी न छोड़ेगा,
सहने की शकित देगा, बचने की राह देगा (तेरे)
व्याकुल न होना(4), मेरा यीशु थाम लेगा;-
4 अच्छी दौड़ हम दौड़ेगें, विश्वास को थामेंगेे,
धर्म मुकुट हम पायेंगे, प्रिय प्रभु आकर देगा, (तेरे)
व्याकुल न होंगे, व्याकुल न होंगे (2), मेरा यीशु थाम लेगा।