हिन्दी
तेरे ही नाम की गाते है स्तुति ,
मिलकर सारे स्वर्ग में
वो गाते तू है पवित्र जो था और है
और जो आनेवाला है
आदर और महिमा मिले तुझे ही ,
योग्य तू ही सदा
लेकिन प्रभु चाहता तू ,
ये गीत मुझ पापी से
गाऊंगा में तेरे लिए हालेलुयाह ,
हालेलुयाह होसन्ना
गाऊंगा में सिर्फ प्रभु तेरे लिए ,
हालेलुयाह होसन्ना
हालेलुयाह ..... (8)