हिन्दी
तेरे जैसा कोई नहीं
कोई नहीं
तेरी महिमा गाते है तुझे ऊंचा उठाते हैं तेरे आगे झुकते हैं सजदा हम करते हैं
तेरे जैसा कोई नहीं(3)
तेरे नाम से येशु आंधी थम जाती है
मौत भी आए तो पीछे हट जाती है
तेरे नाम से येशु मसीह(3)
येशु मसीह(4)
अंधे देखते हैं लंगड़े चलते हैं
बहरे सुनते हैं गूंगे बोलते हैं
तेरे नाम से येशु मसीह(3)
येशु मसीह(4)
मुक्ति मिलती है शांति मिलती है
शैतान के बंधन से आजादी मिलती है
अनंत जीवन तू देता है(3)
यीशु मसीह(4)