हिन्दी
तेरे मार खाने से येशु मैंने शिफा पाई है
तेरे खून बहाने से मिली मुझ को रिहाई है
कोई चारागर तुझ सा नहीं
कोई रहबर तुझ सा नहीं 2
तुने अपनी जान देकर
मेरी ज़िन्दगी बचाई है 2
तुने वायदा अपना कर दिया है
तुने पाक रूह से भर दिया है 2
तुने मेरे कदमो को
आसमानी राह दिखाई है 2
मै हरदम येशु जी
तेरी हम दो सन्ना गाऊ 2
मैंने अपनी सांसो में
तेरी खुशबू बसाई है 2