हिन्दी
तेरे प्रेम से भर दे मुझे
तू जैसा चाहे बना दे मुझे
मैं हूं मिट्टी तू है कुम्हार
तू जैसा चाहे आकार दे दे
मुझे तोड़कर फिर से नया बना दे
बदल तू बदल मेरा जीवन तू बदल
तेरी ही नम्रता से मुझको तू भर
तूने मुझसे प्यार किया
सूली पर अपना प्राण दिया
अपने लहू का मोल देकर
तूने मुझको खरीद लिया
पापों की गुलामी से आजाद किया
लिया तूने लिया मेरा सारा दंड लिया
दिया मुझे दिया अनंत जीवन दिया
तू जो कहे वह मैं सुनूं
तेरी आवाज पहचानू
तू जैसा चाहे वैसा रहूं
तू जो सिखाए वो मैं करूं
तू ही बता दे ए येशु
अब मैं क्या करूं
पीछे तेरे पीछे तेरे पीछे मैं चलूं
हर पल तेरे संग रहना मैं चाहूं
तू है दाखलता मैं डाली
पवित्र पिता है माली
तुझ में मैं यीशु बना रहूं
तुझ से अलग होकर मैं जी ना सकूं
फलदाई मुझे बना तू यीशु
भर मुझे तू भर आत्मा के फल से भर
पल हर एक पल देता रहूं मैं फल