हिन्दी
तेरे प्यार ने ए मसीह
सारे संसार को जीत लिया
ऐसा प्यार तूने किया
अपना प्राण दे दिया
हा हालेलुयाह हा हालेलुयाह(2)
कुर्बान हो गया तू
कलवरी पर सबके लिए
बलिदान से तेरे येशु
परमेश्वर के हम हुए
इसलिए येशु मसीह तेरा
सारा संसार नाम लेता है
शुक्रिया तेरा मसीह
जीवन जो हमें मिला
तेरी दया से येशु
पापों से शमा मिला
इस जीवन से येशु तुझको
महिमा स्तुति करते है