Teri hai zamin tera aasman

हिन्दी

तेरी है जमीं तेरा आसमां, तू बड़ा मेहरबान तू बख़्शीश कर, सभी का है, तू सभी तेरे, खुदा मेरे तू बख़्शीश कर 1 तेरी मर्जी से ए मालिक हम इस दुनिया में आये हैं, तेरी रहमत और कुदरत से ये जिस्म और जान पाए हैं, तू अपनी नज़र हम पर रखना किस हाल में हैं ये खबर रखना... तेरी है... 2 तू चाहे तो हमें रखे तू चाहे तो हमें मारे, तेरे आगे झुकाकर सर खड़े हैं आज हम सारे, ओ सबसे बड़ी ताकत वाले तू चाहे तो हर आफत टाले तेरी है ज़मीन...