हिन्दी
तू खुश होता है मुझे आशीष देकर
नम्रता से भरता हूँ अनुग्रह को देख कर ... (2)
क्या हूँ मैं जो ऐसा प्रेम करता है
अनुग्रह का झरना बहता रहता है ... (2)
अनुग्रह का झरना बहता रहता है
तू खुश होता है...
जो तुझमें मगन रहते है
उनके मनोरथों को तू पूरा करता है ... (2)
जिनसे तू प्रेम करता है ... (2)
उनका पीढ़ी से पीढ़ी भला होता है, भला होता है
अनुग्रह का झरना बहता रहता है
तू खुश होता है...
तेरी योजना मेरे खातिर
बड़ी मनभावनी और खूबसूरत है ...(2)
उज्वल भविष्य की आशा ... (2)
जीवन के अंत तक मेरा कुशल होता रहे, कुशल होता रहे
अनुग्रह का झरना बहता रहता है
तू खुश होता है...
आनेवाला (Anewala)
एक दिन ये आँखें देखेगी तेरी महिमा
जग सारा रोशन होगा
तेरी इबादत करने जी उठेंगे हम
तू है सुरूर खुदा
वक़्त ठहरेगा भीड़ एक क्षण में तू दिखेगा
तू है आशीष उन सब का
जब ये आँखें देखेगी तुमको वो जानेगी
आ रहा है दिन फिर यीशु का
की यीशु मसीह आनेवाला है
तुझे ले जाने आनेवाला है … (2)
एक दिन ये आँखें…
ओ ओ ओ ओ
वो आएं है लहूँ बहाने
ओ ओ ओ ओ
वे आएंगे तुम्हे ले जाने … (3)
यीशु मसीह आनेवाला है
तुझे ले जाने आनेवाला है