हिन्दी
तू प्यार का सागर
सागर दया का तू है
तेरे प्यार के सागर में
हम तैरना चाहते है ... (2)
तू प्यार का सागर...
गहराई मिले सागर की
उँचाई मिले आसमाँ की ... (2)
पर कोई नाप ना पाएगा
गहराई तेरे प्यार की ... (2)
तू प्यार का सागर...
परमेश्वर होने पर भी तू,
मानव रूप धारण किया ... (2)
प्रभु तेरे इसी प्यार ने
हमको दीवाना बनाया ... (2)
तू प्यार का सागर...