Tu Raj Kare - Tune kiya khaali apne

हिन्दी

1 तूने किया खाली अपने आप को छोड़ी सारी महिमा होकर खुदा किया शुन्य अपने आप को बना मनुष्य सामान बन गया दास सामान Prechorus 1 मृत्यु सही, हाँ मृत्यु क्रूस की और हुआ सबसे महान Chorus तू राज करे तू राज करे तू राज करे सारी दुनिया पे घुटने टिके सारे घुटने टिके घुटने टिके येशु नाम के लिए 2 आसमानों में है स्थिर तेरा सिंहासन पराक्रमी खुदा महिमा से अब फैले तेरा शासन कदमों पे सारा जहां सजदे में हर इंसान Prechorus 2: वध जो हुआ, निर्दोष मेम्ना तेरा है साराधिकार Chorus तू राज करे तू राज करे तू राज करे सारी दुनिया पे घुटने टिके सारे घुटने टिके घुटने टिके येशु नाम के लिए Bridge: कल, आज और सर्वदा यीशु तू ही है खुदा