Ab thak hame jay dene vale

हिन्दी

अब तक हमें जय देने वाले प्रभु की जय हो अब तक हमें संभालने वाले मसीह की जय हो आगे भी कृपा से चलाना हमें आगे भी चलाना तेरी इच्छा से 1 ख़ुद से नहीं प्रभु ने चलाया हमें जो प्राप्त किए हम प्रभु की देन ही तो है चलाये हुए रास्तों को याद करें तो धन्यवाद से प्रभु की हम स्तुति गायेंगे 2 'बरबाद करेगा' कहकर शत्रु जब तुमसे लडे और डरायें की तेरी उन्नती न होगी कामों में सर्वश्रेष्ट यीशु महान कृपा देगा जय गीत गाने के लिए 3 सारी आशाएँ जब हमारी टूट जायें सरे बंधूजन हमसे जब दूर हो जायें प्रेमी परमेश्वर तेरा उद्धार करें सारे कामों में तुझे जयवंत करें