हिन्दी
तू मेरे जीवन में है ऐसे आया
जैसे बिछड़े हुए साथी को फिरसे पाया
सूना था मेरा जीवन सूनी थी मेरी कहानी
आने से तेरे मिल गई मुझे नई ज़िंदगानी
दिल में है तू साँसों में तू
धड़कन में मेरे बस है तू ही तू
मेरे लिए तूने जो किया
बस इतना कहता हूँ
शुक्रिया शुक्रिया(3)
तेरा शुक्रिया
चाहे मैं घोर अंधकार से होकर भी चलूँ
तो भी किसी हानि से में न डरूँ
तेरे सोटे और लाठी से
शांति मिलती है
तू ही मेरा चरवाहा मुझे कोई
घटी नहीं है
तू ही मेरी मंज़िल है
तू ही मेरी है कहानी
हाथों में तेरे है मेरी सारी जिंदगानी
जैसा तू चाहे वैसा मुझे तू बनादे
तेरी ही मर्ज़ी जीवन में पूरी हो जाए
दिल में..
अपने पंखों तले तू मुझको है छुपाता
आँखों की पुतली जैसे सुरक्षा देता
तू ही मेरा गढ़ है तू मेरा छुपने का स्थान
तू ही मेरा प्रभु तू है मेरा शरणस्थान