Tu tyaga gaya - Mere gunaho ki saza

हिन्दी

तू त्यागा गया मैं अपनाया गया तू पकड़ा गया मैं आजाद हुआ तू श्रापित हुआ मुझे आशीष मिली तू कंगाल हुआ मैं धनी बना मेरे गुनाहों की सजा येशु तुझे मिली तू रोता रहा मैं हंसता रहा तू दोषी बना मेरा दोष मिटा तेरा अपमान हुआ मुझे सम्मान मिला तुझे नफरत मिली मुझे प्यार मिला मेरे गुनाहों की सजा येशु तुझे मिली तुझे सजा मिली मुझे माफी मिली तूने कोड़े खाए मैं चंगा हुआ तेरा लहू बहा मुझे छुटकारा मिला तुझे मौत मिली मुझे जीवन मिला मेरे गुनाहों की सजा येशु तुझे मिली तू बदसूरत बना मैं सुंदर बना तू सताया गया मुझे शांति मिली तू कुचला गया मैं उठाया गया तूने दुख सहा मुझे खुशियां मिली मेरे गुनाहों की सजा येशु तुझे मिली